गौसेवा यानि साक्षात् 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास
गौमाता केवल दूध ही देती अपितु पापों का क्षय भी करती है।
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगों को शामिल किया गया है जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गो सेवा मंत्रालय का गठन गौहत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका
गौसेवक प्रभु शर्मा ने बताया कि सैकड़ों गौसेवकों की उपस्थिति में यह ज्ञापन दिया गया।
देशभर में आज का दिन ऐतिहासिक रहा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत पूरे भारत की पांच हजार तहसील सहित शहर, नगर, महानगर से लाखों गौभक्तों द्वारा यह ज्ञापन दिया गया है ।





