NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

कालू (बीकानेर): कालू नेशनल ग्रीन हाईवे टोल राउंड से लेकर कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे तक बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में इस स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है।

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के चलते रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। इससे सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर की कार्यवाही

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

कालू-लूणकरणसर मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से हादसे की आशंका

Table of Contents

WhatsApp