2 अप्रैल को होगी कुश्ती प्रतियोगिता, श्रीडूंगरगढ़ बैठक में छात्रावास के लिए कई विकास कार्य घोषित
महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्री डूंगरगढ़
बैठक में दानदाताओं ने की ई लाइब्रेरी, सोलर इन्वेंटर, दौड़ ट्रेक, छत मरम्मत, स्कॉलरशिप की घोषणाएं

श्री डूंगरगढ़: महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिस पर चर्चा की गई ।

बैठक में प्रस्ताव/घोषणाएं
1. कुश्ती प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन– 2 अप्रेल को स्व. विजयपालसिह जी पहलवान की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन उपस्थित समाज के गणमान्यजनों द्वारा किया गया । बैठक में कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई ।
2. ई लाइब्रेरी की घोषणा- 3.51 लाख रुपये लागत से स्व. बन्नारामजी पुत्र गंगारामजी ज्याणी लिखमादेसर की स्मृति में सुपुत्र मोतीराम, प्रभुराम, हड़मानाराम, अमीलाल, दुलाराम ज्याणी द्वारा निर्मित ई लाइब्रेरी की घोषणा ।
3. सोलर इन्वेंटर– श्री मुलाराम भादू इन्दपालसर गुसांईसर द्वारा बालिका छात्रावास में 5 मेगा वाट का सोलर इन्वेंटर लगाने की घोषणा ।
3. दौड़ ट्रैक– श्री जगदीश प्रसाद ज्याणी लिखमादेसर व बजरंगलाल भाम्भू मोमासर द्वारा 250मीटर का दौड़ ट्रेक बनाने की घोषणा ।
4. स्कॉलरशिप– श्री मुलाराम भादू द्वारा 1 बालिका को स्कॉलरशिप देने की घोषणा ।
5. छत मरम्मत– श्री जगदीश प्रसाद ज्याणी लिखमादेसर व बजरंगलाल भाम्भू मोमासर द्वारा MDS छात्रावास की 10 हजार वर्गफुट छत मरम्मत की घोषणा ।
श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत:मे 214 प्रकरणों का निस्तारण तथा 1 करोड़ 60 लाख 22 हजार 537 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि पारित
6. बैठक में समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कुश्ती प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की ।

बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, मोडाराम तरड़, कोडाराम भादू, मास्टर प्रभुराम बाना, ताजाराम गोदारा, रेवन्तराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, कन्हैयालाल जाखड़, सहिराम सायच, जगदीश ज्याणी, सहिराम आर्य, रामप्रताप ज्याणी, रामलाल जाखड़, गोपाल खिलेरी, केशराराम कड़वासरा, राजपाल गोदारा, हरिराम सहू, रामनिवास भुंवाल, श्योपत डेलू, विकास गोदारा, रामनिवास, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।
2 अप्रैल को होगी कुश्ती प्रतियोगिता, श्रीडूंगरगढ़ बैठक में छात्रावास के लिए कई विकास कार्य घोषित



