श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत:मे 214 प्रकरणों का निस्तारण तथा 1 करोड़ 60 लाख 22 हजार 537 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि पारित
श्री डूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):न्यायालय परिसर में इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजन किया गया। इसमें पक्षकारों के बीच आपसी सहमति व समझौते के आधार पर पीठासीन अधिकारियों ने कुल 214 प्रकरणों का निस्तारण किया और 1 करोड़ 60 लाख 22 हजार 537 रुपए की अवार्ड राशि पारित की।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, पारिवारिक व दुर्घटना दावा से जुड़े 31 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमे लोक अदालत बैंच सदस्य के तौर पर एडवोकेट कृष्ण गोपाल पारीक ने अपनी सेवा दी।


इनमें मोटर व्हीकल एक्ट के 19, पारिवारिक के 7 तथा दीवानी व फौजदारी के 5 मामले शामिल रहे। इन मामलों में एम एक्ट के 2 लाख 38 हजार रुपए तथा एनआई एक्ट के 1 लाख 40 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि के अवार्ड पारित किए गए।
वहीं ताल्लुका विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं एसीजेएम हर्ष कुमार की अदालत में कुल 183 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

जिसमे लोक अदालत बैंच सदस्य के तौर पर एडवोकेट पुखराज तेजी ने सेवाएं दी इनमें न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, वसूली, पारिवारिक, भरण-पोषण एवं चैक अनादरण सहित विभिन्न मामलों का समाधान करते हुए 1 करोड़ 56 लाख 44 हजार 537 रुपए के भुगतान के आदेश पारित किए गए।
एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि धन वसूली के 45 मामलों में 75 लाख रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई। बिजली, पानी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड एवं अन्य बिल भुगतान सहित अन्य विवादों के 81 मामलों में 35 लाख 60 हजार रुपए आपसी समझौते से तय किए गए।

इसके अलावा राजीनामा योग्य फौजदारी के 37 मामले निस्तारित किया गए। एनआई एक्ट के 4 मामलों में 45 लाख 84 हजार 537 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई। सिविल का 1 मामला, भरण-पोषण के 11 मामले और ट्रैफिक चालान के 4 मामले निस्तारित किए गए। धन वसूली के 45 मामलों में 75 लाख रुपये की अवार्ड राशि पारित की गई।
साहित्यकारों को सम्मानित करने की परंपरा प्राचीन काल से है। — श्याम महर्षि
लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में बैंक, राजस्व, बिजली, जलदाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री डूंगरगढ़ बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, एडवोकेट राजूराम बाना ,राधेश्याम दर्जी, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मोहरा ओमप्रकाश मिडल, ओमप्रकाश बारोटिया केके पुरोहित अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। सफल लोक अदालत के लिये

सचिव तालुका विधिक सेवा समिति जगदीश चौधरी ने आभार व्यक्त किया। बार अध्यक्ष ललित कुमार मारू ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों द्वारा लोक अदालत की सार्थकता सिद्ध हुई।
श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत:मे 214 प्रकरणों का निस्तारण तथा 1 करोड़ 60 लाख 22 हजार 537 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि पारित




