NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर 'रियासत-बीकानेर' एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राव बीकाजी संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को सुदर्शन कला दीर्घा में गरिमामय समारोह के साथ हुआ।

राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर 'रियासत-बीकानेर' एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी पवन भदौरिया, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया एवं विशिष्ट अतिथि भारत भूषण गुप्ता द्वारा किया गया।

अतिथियों ने किशन लाल सोनी की संग्रह प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए ऐतिहासिक सिक्कों, पुराने नोटों, दुर्लभ समाचार पत्रों, प्राचीन पुस्तकों और स्टाम्प पेपरों के संग्रह की सराहना की और इसे नई पीढ़ी के लिए गौरवशाली इतिहास से रूबरू होने का एक बेहतरीन अवसर बताया।

ग्राम मोमासर में धूमधाम से मनाई गई सैन जयंती, भजन-कीर्तन और केक कटिंग का आयोजन

​इस अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्थान के नरेंद्र सिंह स्याणी, राजेंद्र जोशी, कमल रंगा, डॉ मोहम्मद फारूक चौहान, अभिषेक आनंद आचार्य, डॉ. पवन दाधीच, रामलाल सोलंकी और वसीम राजा कमल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी प्रभारी अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 17 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आयोजकों ने समस्त शहरवासियों से इस ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन करने की अपील की है।

राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर 'रियासत-बीकानेर' एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

राव बीकाजी संस्थान द्वारा बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का हुआ भव्य आगाज़

Table of Contents

WhatsApp