आईआरसीटीसी अब लाया कश्मीर टूर पैकेज, यात्री 5 रात और 6 दिन बिताएंगे कश्मीर की वादियों में
यात्रा 10 अप्रैल से जयपुर से होगी शुरू
बीकानेर (श्रेयांस बैद):आईआरसीटीसी ने गर्मी की छुट्टियों के लिए कश्मीर घूमने का पैकेज बनाया है, यह पैकेज 5 रातों और 6 दिन का होगा। यह टूर पैकेज 10 अप्रैल को जयपुर से शुरू होगा। आईआरसीटीसी के अपर महा प्रबंधक ‘पर्यटन‘ योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि टूर पैकेज में जयपुर से श्रीनगर की हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल, नाश्ता, डिनर एवं श्रीनगर सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम की सैर कराई जाएगी।

फायर NOC व वैध अनुमति बिना चल रहे शिव प्लाज़ा-शिव मार्केट पर कार्रवाई की मांग तेज
गुर्जर ने बताया कि इस यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति 40,890 रुपए रहेगा। किराया राशि में यात्रियों के रहने, खाने और घूमने की व्यवस्था शामिल होगी। इसके अलावा यात्रियों को श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग के बर्फ से ढके पहाड़, हरी भरी वादियों और झीलों मे हाउस बोट आदि पर भी ले जाया जाएगा।
श्रीनगर-कश्मीर के इस पैकेज यात्रा की जानकारी whatsapp नंबर 9116336908 तथा 9001094705 पर उपलब्ध है बुकिंग आईआरसीटीसी की website www. irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ऑफलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी रीजनल ऑफिस में करवाई जा सकती है।

आईआरसीटीसी अब लाया कश्मीर टूर पैकेज, यात्री 5 रात और 6 दिन बिताएंगे कश्मीर की वादियों में



