NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राजस्थान के बाड़मेर में HPCL रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले

राजस्थान के बाड़मेर में HPCL रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले

राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी।

यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रिफाइनरी की इसी यूनिट का उद्घाटन करने वाले थे। आग के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

राजस्थान के बाड़मेर में HPCL रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले

आग लगते ही पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन किया जा सकेगा।

सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। यहां विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है।

राजस्थान के बाड़मेर में HPCL रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; कल प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले

कच्चा तेल फिल्टर करने वाली दो यूनिटों में लगी आग

HPCL रिफाइनरी के दो हिस्सों में आग लगी। इनके नाम क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) हैं। पाइप लाइन के जरिए आने वाला कच्चा तेल इन्हीं यूनिट में आता है। फिर उसे फिल्टर करके अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।

जिस यूनिट का पीएम मोदी उद्घाटन करते, उसी में लगी आग

रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लगी। यूनिट में तैनात इंजीनियर्स ने बताया कि सीडीयू-वी​डीयू यूनिट का ही मंगलवार को पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले थे, उसी में आग लगी है।

पीएम का दौरा स्थगित

रिफाइनरी की यूनिट में आग की घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को होने वाला दौरा स्थगित हो गया। पीएम इसका उद्घाटन करने वाले थे।

Table of Contents

WhatsApp