NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जिला कलेक्टर ने ली नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर ने ली नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर ने ली नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

ऑनलाइन सेवाओं की हो समयबद्ध अदायगी, शहरी क्षेत्र में स्वच्छता पर रखें फोकस, विकास कार्य गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण: जिला कलेक्टर

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सोमवार को नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण सहित शहरी विकास से जुड़े विभागों के कार्यों की सघन समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम, आमजन को ऑनलाइन सर्विसेज की समयबद्ध डिलीवरी करे। इन कार्यों में बेवजह देरी नहीं हो। उन्होंने निगम के आय स्रोतों की समीक्षा की तथा इनमें वृद्धि करने के निर्देश दिए। बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए इन्हें समय पर पूर्ण करने के लिए कहा।

शहरी क्षेत्र में ई-बस संचालन से पूर्व बसों के रूट तय करने, आधारभूत सुविधाओं के विकास, मैनपॉवर नियोजन और फेरों का निर्धारण सहित सभी प्रारम्भिक तैयारियों के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पूर्व शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए।

जिला कलेक्टर ने ली नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

पुराने शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग करवाने, चौराहों, उद्यानों और सर्कल्स का सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के मध्यनजर सघन अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन मुहिम बनाने के प्रयास किए जाएं। जिला कलेक्टर ने कहा कि फायर वर्क्स और स्वच्छता कर्मियों के हितों और संसाधनों के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता रखी जाए तथा यह सुनिश्चित करें कि इन्हें किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं रहे।

उन्होंने नगर निगम की ई-फाइल्स निस्तारण, संपर्क पोर्टल तथा विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कोर्ट केसेस को पूर्ण गंभीरता से लिया जाए तथा विधि अधिकारी इनकी प्रभावी पैरवी करें।

सैमसन: भारत के ‘मस्ट-विन’ स्थिति में होने ने मुझे उत्साहित किया

उन्होंने अमृत 2.0 के तहत सीवर लाइन के कार्यों का रिव्यू किया तथा कहा कि पूर्ण कार्यों का आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। संपर्क पोर्टल के प्रकरण को किसी भी स्थिति में 15 दिन से अधिक समय तक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम आमजन के छोटे-छोटे कार्यों को समयबद्ध करते हुए उन्हें राहत प्रदान करें। शहर की सफाई, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित कचरे का प्रभावी निस्तारण करते हुए आदर्श नगर निगम के रूप में कार्य करें।

बीकानेर विकास प्राधिकरण जल्दी लॉन्च करें प्रस्तावित योजनाएं

बीकानेर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कबीर वाटिका, सूरसागर सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित तीनों योजनाओं का रेरा में अविलंब पंजीकरण करवाकर इन्हें लॉन्च करें। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर नई आवासीय योजना प्रस्तावित की जाए।

उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण का की राजकीय भूमि का लैंड बैंक तैयार करने, बीकानेर यातायात नियंत्रण बोर्ड के गठन की कार्यवाही करनी के निर्देश दिए। वहीं ऑनलाइन सर्विसेज की समीक्षा करते हुए उन्होंने इनकी समयबद्ध अदायगी के निर्देश दिए। उन्होंने एसीपी को अगले तीन दिनों में प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक कार्मिकों की मैपिंग करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन की ई-फाइल्स बेवजह लंबित नहीं रहें।

बीकानेर में विकास प्राधिकरण के रिकॉर्ड को डिजिटाइज्ड करने के कार्य का मासिक आधार पर लक्ष्य तय कर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण के सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें जिससे आमजन का विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हो।

आवासन मंडल और आरयूआईडीपी के कार्यों की समीक्षा की

जिला कलेक्टर ने ली नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

इस दौरान जिला कलेक्टर ने राजस्थान आवासन मंडल तथा आरयूआईडीपी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों विभागों के स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव कुलराज मीणा, उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे सहित समस्त समस्त विभागों के तकनीकी, प्रशासनिक और विधिक सेवाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर ने ली नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

Table of Contents

WhatsApp