NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ में 2 अप्रैल को विजयपाल गोदारा पहलवान की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता

श्रीडूंगरगढ़ में 2 अप्रैल को विजयपाल गोदारा पहलवान की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता

श्रीडूंगरगढ़ में 2 अप्रैल को विजयपाल गोदारा पहलवान की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता

श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 2 अप्रेल को स्वर्गीय विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियों को अन्तिम रुप देने हेतु एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में आर्य ने इस विशाल प्रतियोगिता में अधिकाधिक खिलाड़ियों एवं आमजन की भागीदारी की अपील की । सुशील सेरडिया ने बताया कि दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा की 27वीं पुण्यतिथी पर 2अप्रेल को उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित की जा रही इस कुश्ती प्रतियोगिता में आस पास के जिलों सहित राजस्थान के पहलवान कुश्ती लड़ने आएगें ।

श्रीडूंगरगढ़ में 2 अप्रैल को विजयपाल गोदारा पहलवान की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 70 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 55 किलो से 70 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 45 से 55 किलो भार वर्ग के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता की कुश्ती रखी गई है ।

महिला वजन वर्ग 40 से 45, 45 से 50, 50 से 55 एवं 55 से ऊपर एवं

पुरुष वजन वर्ग में 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी ।

आईआरसीटीसी अब लाया कश्मीर टूर पैकेज, यात्री 5 रात और 6 दिन बिताएंगे कश्मीर की वादियों में

कुश्ती में भाग लेने के लिए दो अप्रेल को सुबह 8 बजे तक महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में पहुंच कर अपनी प्रविष्ठी करवा सकते है ।

इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगें । आयोजन की तैयारी को लेकर आज कुश्ती प्रतियोगिता तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया । कार्यक्रम में अलग अलग टीमों का गठन कर जिम्मेदारी दी गई ।

बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, लक्ष्मणराम खिलेरी, ईमीलाल गोदारा, मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गोदारा, ब्रह्मदेव चोटिया, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, कुम्भाराम घिंटाला, डालूराम कस्वां, धर्मपाल बांगड़वा, सहिराम सायच,

श्रीडूंगरगढ़ में 2 अप्रैल को विजयपाल गोदारा पहलवान की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता

धर्माराम कुकणा, रामलाल जाखड़, जोराराम, केशराराम कड़वासरा, नेमाराम तरड़, रामचन्द्र गीला, एडवोकेट चरणसिंह, गोपीचन्द सिहाग, रणजीत खिलेरी, रामलाल हरडु, सोहनलाल महिया, सांवरमल सहू, खींयाराम गोदारा, गोरधन गोदारा, दयानन्द बेनीवाल, श्यामसिंह सारण, रामनिवास जाखड़, उपस्थित रहे । श्रवण कुमार भाम्भू एवं कुम्भाराम गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया ।

श्रीडूंगरगढ़ में 2 अप्रैल को विजयपाल गोदारा पहलवान की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता

Table of Contents

WhatsApp