NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

ट्रक ड्राइवर की कस्सी से काटकर हत्या, घर में घुसकर किया मर्डर

नोखा थाना क्षेत्र के रासीसर गांव में सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर कस्सी से कई वार किए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल हत्यारों की तलाश में जुटी है।

नोखा थानाधिकारी अरविंद्र भारद्वाज ने बताया- रासीसर निवासी अनिल बिश्नोई पेशे से ट्रक ड्राइवर था। सोमवार सुबह वह ट्रक लेकर रासीसर आया और गांव के एक होटल के पास खड़ा कर अपने घर नहाने चला गया। वह दिनभर घर पर ही था।

शाम के समय पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने उसे चाय पीने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वे घर के अंदर देखने पहुंचे तो गेट के पास अनिल बिश्नोई का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से खून से सनी एक कस्सी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका है कि अज्ञात हमलावरों ने इसी कस्सी से सिर पर कई वार कर अनिल की हत्या की। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।

इंदौर में सरदारशहर के 8 लोगों की जिन्दा जलने से मौत, कार बनी मौत का कारण, जानें कैसे इलेक्ट्रिक कार बन गई मौत की वजह

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और एमओबी (मोबाइल आउटपुट ब्यूरो) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की।

घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और नोखा सीओ जनरैल सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

परिवार जनों की सहमति से बजरंग लाल छाजेड़ उम्र 80 वर्ष का निधन होने पर नेत्र संग्रहित किए

Table of Contents

WhatsApp