NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

सोने जा रहे हो… 1 गिलास पीला पानी जरूर पिलो, 3 चीजे उबाल कर होगा तैयार, 5 मिनट में चांद सा चमकेगा चेहरा!

सोने जा रहे हो… 1 गिलास पीला पानी जरूर पिलो, 3 चीजे उबाल कर होगा तैयार, 5 मिनट में चांद सा चमकेगा चेहरा!

त्वचा को चमकाना हर कोई चाहता है, मगर इसे चमकाने के लिए बेहतरीन तरीका हर किसी को पता नहीं होता है। अगर आप भी कम समय में निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तरह आप घर बैठे ही मुफ्त में अपने स्किन टोन को सुधार पाएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

आजकल के समय में एक अनकहा ब्यूटी स्टैंडर्ड हम सभी के दिमाग में सेट है। हमारे हिसाब से सुंदर और खूबसूरत इंसान वही है, जिसका रंग निखरा हुआ और साफ होता है। वैसे इस बात में सच्चाई, तो नहीं है। हर कोई अपनी जगह सुंदर है, लेकिन आप कहेंगे कि ये ज्ञान देने वाली बातें बीएस पढ़ने में ही अच्छी लगती है। इनका जमीनी सच्चाई से कोई लेना देना भी नहीं है और सच कहें, तो ये बात सच भी है कि हम कितना ही बोल लें कि हर रंग के लोग सुंदर होते हैं, मगर इनका सच्चाई से कोसों दूर का कोई रिश्ता नहीं होगा।

आपकी ये बात सच है और सही है, मगर आपको भी हमारी एक बात को मानना होगा कि आप कभी भी सीधा जाकर त्वचा की रंगत को नहीं सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको पहले अपनी त्वचा को हेल्दी बनाना होगा। अगर आसान शब्दों में समझाएं, तो अगर आपका चेहरा फोड़े-फुंसियों से भरा हुआ है, तो आप इस चेहरे पर फेयरनेस क्रीम लगाकर कुछ फायदा नहीं उठा पाएंगे, बल्कि आपकी स्किन और ज्यादा दमगर हो जाएगी। ऐसे में आपको अपनी त्वचा को हील होने के लिए समय देना ही होगा। अब आप कहेंगे की त्वचा हील कैसे होगी?

ये बहुत ही अच्छा सवाल है, आइए इसका जवाब जान लेते हैं।

त्वचा को ऊपर से ही नहीं अंदर से भी सुधारें

जी हां, आपको अपनी त्वचा पर ऊपरी प्रोडक्ट्स की परत लगाने के साथ इसका अंदर से भी ख्याल रखना होगा। अब बात ये आती है कि प्रोडक्ट्स की परत में भी आप कुछ भी रैंडम चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आपको देखकर ही कुछ भी लेना चाहिए। वहीं, जहां तक बात रही त्वचा के अंदरूनी इलाज की, तो आप एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

इस ड्रिंक को पीने से आपको मुंहासे नहीं होंगे, सूजन कम होगी और आपकी त्वचा अंदर से भी रिपेयर होना शुरू होगी। इस ड्रिंक को बनाने की जानकारी मशहूर कंटेंट क्रिएटर रुचिता घाग ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए अब इस बारे में विस्तार से जान लेते है।

नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री

1 छोटा चम्मच सौंफ

1 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच अजवाइन

2 गिलास पानी

चुटकी भर काला नमक

नुस्खा बनाने की विधि

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सभी बीजों को 2 गिलास पानी में डालना है।

अब इस पानी में उबाल आने दें और 5-10 मिनट तक, इसे धीमी आंच पर पकाएं।

इसके बाद पानी को छान लें। अब आप इसमें काला नमक डालें और रात में गरमा गरम पिएं।

त्वचा को होने वाले फायदे

इस ड्रिंक को पीने से मुंहासे और फुंसियां कम होंगे।

शरीर डिटॉक्स होगा।

बॉडी की सूजन में कमी आएगी।

नेचुरल चमक बढ़ जाएगी।

स्वस्थ त्वचा के लिए पाचन में सुधार होगा। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।

राजस्थान: ऐसी हैवानियत देखी नहीं होगी… 15 दिन के बच्चे के मुंह में पत्थर डाल होठों पर Fevi kwik से चिपकाया,

सौंफ के सेवन से त्वचा को फायदे

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सौंफ शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। इससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है। सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन में दिखने वाले एजिंग के निशानों को छुपाने में मदद करते हैं। साथ ही, मुंहासे और एक्ने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने का काम करते हैं।

जीरे के सेवन से त्वचा को फायदे

जीरे में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। इससे स्किन इंफेक्शन और एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है। बता दें कि ये दानें खून को साफ करके स्किन को नेचुरल तरीके से ब्राइट और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

अजवाइन के सेवन से त्वचा को फायदे

बता दें कि आप अजवाइन का पानी पीकर शरीर की गंदगी को बाहर और एक्स्ट्रा तेल को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे कम दिखेंगे और त्वचा को साफ, टाइट और चमकदार बनाया जा सकता है।

Table of Contents

WhatsApp