NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत जांच व जागरूकता अभियान आयोजित

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत जांच व जागरूकता अभियान आयोजित

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत जांच व जागरूकता अभियान आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नं. 1 में कनिष्ठ विशेषज्ञ (दंत चिकित्सा) डॉ. अनामिका जोशी द्वारा मुख एवं दंत संबंधी रोगों के बारे में मरीजों को जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न मुख एवं दांत संबंधी समस्याओं का निदान एवं उपचार भी किया गया।

वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद दिवस पर आयोजन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर मरीजों को मुख कैंसर (ओरल कैंसर), उसके कारणों तथा समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. जोशी ने बताया कि विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत अगले 7 दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा और मरीजों को निरंतर जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने मरीजों को सही तरीके से ब्रश करने के निर्देश दिए तथा तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बीड़ी और सिगरेट के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत जांच व जागरूकता अभियान आयोजित

विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह: शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत जांच व जागरूकता अभियान आयोजित

Table of Contents

WhatsApp