NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राजस्थान में दबे पांव आई है सर्दी! 10 जिलों में धड़ाम से गिरा पारा, जयपुर में भी गुलाबी ठंडक, पढ़ें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में दबे पांव आई है सर्दी! 10 जिलों में धड़ाम से गिरा पारा, जयपुर में भी गुलाबी ठंडक, पढ़ें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में लगातार बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर, सीकर, पाली समेत कई जिलों में हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। पढ़ें पूरी राजस्थान का मौसम अपडेट

जयपुर: राजस्थान में इस बार लगातार बारिश होने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। कई जिलों में तो तापमान डाउन होकर सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। मानसून की विदाई के बाद भी बेमौसम बारिश का दौर करीब एक सप्ताह तक जारी रहा था। ऐसे में लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट भी जारी रही। जिसकी वजह से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। रात्रि के समय रजाई का सहारा लेना पड़ता है।

राजस्थान में अगले तीन दिन मौसम में ठहराव

चूंकि कार्तिक का महीना शुरू हो गया है जिसे सर्दी के आगमन का महीना माना जाता है लेकिन पिछले एक डेढ दशक से सर्दी का समय आगे खिसका हुआ है। यानी सर्दी का असर कार्तिक महीने के बजाय पौष या माघ महीने में ज्यादा होने लगा ह। जो सर्दी पहले अक्टूबर से ही शुरू हो जाती थी। वह दिसंबर से शुरू होने लगी। इस बार ऐसा लग रहा है कि सर्दी जल्दी शुरू होने वाली है लेकिन ऐसा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक गुलाबी ठंड का यह मौसम अगले दो तीन दिन तक ही जारी रहने वाला है। उसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

करवाचौथ माता मंदिर: करवा चौथ पर इस मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, दर्शन से पूरी होती है इच्छा

10 जिलों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे

बारिश के बाद उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया है। राजस्थान के 15 जिलों का तापमान डाउन होकर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। बुधवार को सबसे कम तापमान सिरोही जिले में दर्ज किया गया। सिरोही का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पाली और सीकर में 17.5 – 17.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। झुंझुनूं जिले के पिलानी में 17.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाले जिलों में अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, गंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़ और पाली जिले शामिल हैं।

Table of Contents

WhatsApp