पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई टेंशन, नागौर से जयपुर तक बरसात का दौर जारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून की विदाई के बावजूद बारिश का दौर थम नहीं रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने चार जिलों को छोड़ पूरे राज्य में 5 से 8 अक्टूबर तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर और बाड़मेर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे. वहीं, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक बारिश की संभावना बनी हुई है

जयपुर. मौसम विज्ञान केंद्र ने चार जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में 5 से 8 अक्टूबर तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों में 15 जिलों में येलो अलर्ट के बाद उदयपुर, सीकर, धौलपुर, नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश नागौर जिले के खींवसर में 68 मिमी दर्ज की गई
रबी सीजन में किसानों के लिए बड़ी राहत! ब्याज मुक्त लोन की राशि में 10% बढ़ोतरी, जानें लाभ लेने की प्रक्रिया
मौसम केंद्र ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 5 अक्टूबर को जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, जैसलमेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाड़मेर, जालौर और आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी बारिश की संभावना
Bikaner – डंपर ने बाईक सवार तीन को कुचला, शव क्षत विक्षत हुए


