बारात की कार पलटी, एयरबैग खुलने के बावजूद 2 की मौत
चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बारात में जा रही एक कार ढाणी कुम्हारान के पास पलट गई। हादसे में कार के एयरबैग खुलने के बावजूद दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट (28) और फोटोग्राफर नरेश कुमार दर्जी (38) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के अनुसार देवली तलाई से राजलदेसर जा रही बारात की कार के सामने अचानक गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

बीदासर गोलीकांड के षड्यंत्र में शामिल 2आरोपी जेल भेजे
घायल सुरेश को बीदासर अस्पताल में मृत घोषित किया गया, जबकि नरेश को सुजानगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कार में सवार राहुल को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सुरेश सरकारी शिक्षक थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। वहीं नरेश झुंझुनूं जिले के भोड़की गांव के रहने वाले थे।

बारात की कार पलटी, एयरबैग खुलने के बावजूद 2 की मौत



