“जागरूकता से ही संभव है कैंसर मुक्त समाज” : जयपुर पब्लिक स्कूल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
श्री डूंगरगढ़:आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर क्षेत्र में जागरूकता और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला। जयपुर पब्लिक स्कूल , उप जिला चिकित्सालय और TLSC के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को _’बचाव ही उपचार‘_ का मूल मंत्र दिया गया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश स्वामी , कंसल्टेंट मदन लाल जी , निदेशक कुंभाराम घींटाला और योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने विद्यार्थियों को कैंसर के लक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पीएलवी बलराम बेनीवाल और राकेश पड़िहार के समन्वय में विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशामुक्ति और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ ली।

लाइब्रेरी का किया औचक निरीक्षण, मिली सराहना:
कार्यक्रम के पश्चात डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, मदन लाल जी और गर्भस्त शिशु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने ‘ _बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी‘_ का भ्रमण किया।

श्रीडूंगरगढ़ के ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ. मदन सैनी को मिलेगा “माया-मोहन आलोक राजस्थानी सृजन सम्मान”
अतिथियों ने लाइब्रेरी के दस्तावेज, फाइलों का संधारण और व्यवस्थित डाटा मैनेजमेंट देखकर मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ. स्वामी ने लाइब्रेरी को छात्राओं की सुरक्षा हेतु एक ‘फर्स्ट एड किट’ (First Aid Kit ) भेंट की और संस्था के प्रयासों को साधुवाद दिया। अंत योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने चिकित्सा टीम और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख झलकियां:
🔹 संदेश: नशामुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता।
🔹 उपहार: लाइब्रेरी को फर्स्ट एड किट भेंट।
🔹 विशेष: लाइब्रेरी के व्यवस्थित रिकॉर्ड की प्रशंसा।
🔹 आयोजक: जयपुर पब्लिक स्कूल एवं उप जिला चिकित्सालय।

“जागरूकता से ही संभव है कैंसर मुक्त समाज” : जयपुर पब्लिक स्कूल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम


