NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

बीकानेर, (श्रेयांस बैद):विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं आर्द्रभूमियों के महत्त्व के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग बीकानेर द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उप वन संरक्षक जी वेंकटेश ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिकी महत्व, जल संरक्षण तथा जैव विविधता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सहायक वन संरक्षक डॉ. पूजा पंचारिया द्वारा बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए आर्द्रभूमियों की भूमिका, उनके संरक्षण की आवश्यकता, प्रवासी पक्षियों के लिए आर्द्रभूमि की उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में जल संसाधनों के संरक्षण के उपायों पर सरल एवं रोचक ढंग से चर्चा की।

पेड़ों की रक्षा के लिए संतों का उग्र आंदोलन, खेजड़ी बचाने को 363 संत अनशन पर

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, स्टाफ एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Table of Contents

WhatsApp