ग्राम मोमासर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, संतों ने दिया जाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश
Momasar: ग्राम मोमासर में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत बिहारी नाथ जी (गणेश धोरा, मोमासर) एवं संत विनोद गिरि जी (लाछड़सर) उपस्थित रहे।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए संत बिहारी नाथ जी एवं संत विनोद गिरि जी ने समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया। संतों ने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में है और सभी को जाति-पात से ऊपर उठकर “एक हिंदू, श्रेष्ठ हिंदू” के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
राजस्थान में बदलेगा मौसम: IMD का येलो अलर्ट, बीकानेर–चूरू–सीकर में तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि के आसार
सम्मेलन के दौरान संतों ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बना सकता है।

इस अवसर पर सम्मेलन के आयोजकगण, ग्राम मोमासर सहित लालासर एवं सत्तर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
ग्राम मोमासर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, संतों ने दिया जाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश


