विराट हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी को लूणकरणसर में आयोजित होगा
लूणकरणसर,(श्रेयांस बैद): 1 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन एस.एस.आर. मैरिज पैलेस में दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा।
सम्मेलन के तहत सुबह 10:30 बजे तेजा भवन से एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो मैन मार्केट से होते हुए एस.एस.आर. मैरिज पैलेस पहुँचेगी। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है।


कार्यक्रम के दौरान सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सुंदरकांड का वाचन भी किया जाएगा।
खेजड़ी संरक्षण को लेकर 2 फरवरी को Bikaner में विशाल महापड़ाव व आंदोलन
इसी क्रम में सुबह 10:30 बजे शीतला माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मार्केट होते हुए मैरिज पैलेस पहुँचेगी। कलश यात्रा में नगर की सभी माताएं एवं बहनें भाग लेंगी।
इसके पश्चात सुबह 11:15 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

विराट हिन्दू सम्मेलन 1 फरवरी को लूणकरणसर में आयोजित होगा


