NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

विजयनगर

राजस्थान परिषद एवं अर्हम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अर्हम भवन, विजयनगर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र को नमन किया।

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

इस अवसर पर संजय बैद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के पश्चात जब संविधान का निर्माण हुआ, तभी से देश ने प्रगति के पथ पर कदम बढ़ाए। संविधान ने हमें समानता, अधिकार एवं कर्तव्यों की स्पष्ट दिशा प्रदान की है, जिसके कारण भारत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

गणतंत्र दिवस पर 22 किमी पदयात्रा कर बनाई “जय हिंद” GPS कला

वहीं सुशील चोरड़िया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नियम और कानून समाज एवं देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनुशासन एवं नियमों का पालन कर हम एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

कार्यक्रम के अंत में मंत्री रजत बैद ने आभार व्यक्त किया गया। समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

इस अवसर पर अर्हम मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलसिंह हीरावत, कमल तातेड़, पन्नालाल लूनिया, विकास लोढ़ा, दिनेश मरोठी, पंकज बैद सहित अच्छी संख्या में संस्था के सदस्यों की उपस्थिति रही।

अर्हम मित्र मंडल एवं राजस्थान परिषद द्वारा विजयनगर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

Table of Contents

WhatsApp