NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

जयपुर (श्रेयांस बैद) : भारतीय उपभोक्ताओं को जागरूक करने की दिशा में दिल्ली के भारत मंडपम से राष्ट्रीय स्तर पर कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया सीसीआई के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अन्नत शर्मा के नेतृत्व में निकाली जा रही भारतीय उपभोक्ता जागरूक यात्रा जयपुर के हरिशचंद्र तोतुका भवन पहुंची जहां पर उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत कार्यरत सैकड़ों उपभोक्ता प्रेमियों ने यात्रा का स्वागत किया ।

स्वगत समारोह कार्यक्रम के मुख्य अथिति उपभोक्ता मामलात विभाग के प्रमुख सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि देश में कंज्यूमर कमीशन में किसी भी से आहत होकर आयोग की शरण लेने वालों को आयोग इतनी राशि का अर्थ दंड लगाए की उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों की रूह कांप जाए जिससे पुनरावृत्ति के दौर पर लगाम लग सके उन्होंने कहा कि दंड से दंडित किए बिना किसी भी प्रकार की कोताही की वापसी होती है उन्होंने यात्रा वाहन का अवलोकन किया ।

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

Rajasthan Scholarship Portal मुख्यमंत्री को पत्र: कालीबाई स्कूटी योजना व उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति पोर्टल जल्द खोलने की मांग

उन्होंने कहा जागरूकता के मिशन को लेकर डॉ शर्मा द्वारा निकाली जा रही ये यात्रा निश्चय ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की मंगलकामना की ।

जिला उपभोक्ता आयोग के देवेंद्र मोहन माथुर ने कहा कि पिछले कई दशकों से डॉ शर्मा द्वारा उपभोक्ताओं को अनेक नवाचारों से रूबरू करवाया है अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए है जिसमें ये भारत यात्रा महत्वपूर्ण हो जाती है जो जन जन तक उनके अधिकारों की समझ एवं प्रक्रियाओं से रूबरू करवाएगी ।

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

यात्रा संयोजक सीसीआई डॉ अन्नत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चार दशकों से उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में अनेक कार्य सम्पादित किए गए जिनमें सबसे महत्वपूर्ण ये यात्रा देश के उपभोक्ता आंदोलन को और शसक्त बनाएगी और आम जन में विश्वाश स्थापित करेगी यात्रा के माध्यम से प्राप्त सुझावों को सरकारों को प्रदान किया जाएगा जिससे आने वाले समय नई दिशा तय करेगा ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति पंड्या,महासचिव मुकेश वैष्णव, वीपी हलचल, डॉ अरुण शर्मा, एवं भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के व्यास पत्रकार जया शर्मा,भूप सिंह पाल, डॉ राम बहादुर कुलश्रेष्ठ,अशोक झांझरी,महासंघ के योगेश पालीवाल,सीसीआई के प्रदेश सचिव श्रेयांस बैद,जी के गौड,बीकानेर जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल,ममता सिंह,विजय पंवार,बाबू सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष बीकानेर महासंघ धन सुख आचार्य,मुमताज शेख,सीमा रामपुरिया,निर्मला चौहान,

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

प्रदेश सचिव सत्यनारायण स्वामी,भगति राम पांडे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मंच संयोजन दीक्षिता पापड़ीवाल ने किया । इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधि की शिक्षा अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

यात्रा से जयपुर से कोटा के साथ अन्य जिलों को कवर करते हुए मालवा की ओर आगे बढ़ेगी ।

उपभोक्ता जागरूकता यात्रा का जयपुर में स्वागत, बीकानेर से पहुंचे उपभोक्ता आंदोलकारी

Table of Contents

WhatsApp