बीदासर गोलीकांड के षड्यंत्र में शामिल 2आरोपी जेल भेजे
बीदासर: बीदासर में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सफलता मिली है। मामले में घटना से पहले रैकी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी सुभाष और लेखराम को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।
राजकीय स्कूल में चोरी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान ले गए चोर
डीएसपी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर गोलीकांड की घटना से पहले क्षेत्र में रैकी करने और षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस घटना से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों व पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

बीदासर गोलीकांड के षड्यंत्र में शामिल 2आरोपी जेल भेजे



