मां करणी के भक्त पूर्व अध्यक्ष भागीरथ जी कांटा को श्रद्धांजलि
बीकानेर:जस्सुसर गेट करणी माता मंदिर के पूर्व अध्यक्ष,संरक्षक मां करणी के अनन्य भक्त 80 वर्षीय भागीरथ जी सोनी कांटा को आज श्रद्धांजलि दी गई। करनी माता मंदिर से जुड़े पूर्व महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष श्री भगीरथ जी सोनी का निधन 18 मार्च को हो गया था
सहदेव ने बताया कि भगीरथ जी ने करणी माता मंदिर में मंदिर नवनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । मंदिर से जुड़े गोवर्धन ने बताया कि भगीरथ जी मां करणी के अनन्य भक्त थे सदा ही इनकी स्मृतियां बनी रहेगी ।

उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम टेऊ मे बिना दहेज और धूम्रपान रहित विवाह कर पेश की नई मिशाल
आनंद द्वार ने बताया कि भागीरथ जी ने 40 वर्ष तक मां करणी की भक्ति की और अपने घर से नवरात्रि पर मां करणी की ज्योत ले जाया करते थे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और परिवारजनों ने हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि दी।

गणेश महाराज पुजारी, विजय कुमार चांडक, सूरज डांवर,पुखराज जी कांटा, रेवतीरमण कांटा,राजेंद्र जी, धरम जी, मूलचंद,मूलचंद मांडण,अशोक,किशन, पुरुषोत्तम, चंद्रप्रकाश पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मां करणी के भक्त पूर्व अध्यक्ष भागीरथ जी कांटा को श्रद्धांजलि




