NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जायल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार 2 छात्राओं की मौत

जायल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार 2 छात्राओं की मौत

जायल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार 2 छात्राओं की मौत

जायल : नागौर जिले के जायल क्षेत्र में सोमवार को एनएच-58 पर सुरपालिया-मून्दीयाऊ के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी पर सवार दो छात्राएं ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों छात्राओं को उपचार के लिए देह सीएचसी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

भासीना गांव में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस की देर रात तक कार्रवाई

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरपालिया बाईपास पर जाम लगा दिया और पुलिस, टोलकर्मियों व एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई।

सूचना मिलने पर सुरपालिया पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को डिटेन कर लिया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

जायल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार 2 छात्राओं की मौत

पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जायल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार 2 छात्राओं की मौत

Table of Contents

WhatsApp