बाड़मेर के शिव-मंदिर में चोरी, चांदी के मुकुट-शिवलिंग चुराए:सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, 8 दिन में तीसरी बड़ी वारदात, सुरक्षा पर सवाल
बाड़मेर

बाड़मेर में बीती रात पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चांदी के मुकुट, छत्र, त्रिशूल और अन्य आभूषण चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की गई
रात 1:15 बजे मंदिर में घुसा चोर
मंदिर से जुड़े दीपक पुत्र मनोहरलाल ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे जांच में पता चला कि चोर रात करीब सवा एक बजे मंदिर में दाखिल हुआ उसके सिर पर टोपी थी और हाथ में एक खाली बैग था
चोर मंदिर से चांदी की वस्तुएं और नकदी लेकर फरार हो गया चोरी हुए सामान में
11 चांदी की कटोरियां
3 छोटे मुकुट और 1 बड़ा मुकुट
1 बड़ा छत्र और 3 छोटे छत्र
चांदी की बड़ी चेन
चांदी का लोटा, गिलास, त्रिशूल
चांदी का शिवलिंग शामिल है।
चोरों ने ताले तोड़कर आभूषण व कैश रुपए चुरा कर ले गए
श्रद्धालुओं में रोष, सुरक्षा पर सवाल
श्रद्धालु निखिल मुथा ने बताया कि मंदिर शहर के बीचों बीच स्थित है, जहां पुलिस की गश्त भी होती है फिर भी चोर बेखौफ हैं भगवान का मुकुट और छत्र तक चोरी कर ले जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है
धरातल पर नहीं उतर रही है सिधमुख नहर परियोजना, किसानों के लिए सपना बनकर रह गई
पुरानी सब्जी मंडी शिव मंदिर में की चोरी। जहां पुलिस की गश्त वहीं पर चोरों ने की चोरी तीन बड़ी चोरियां, पुलिस के लिए चुनौती
बाड़मेर शहर में बीते 8 दिनों में एक लेक्चरर के घर से 26 लाख रुपए और एक टीचर के घर से 15 लाख रुपए की चोरी हो चुकी है। पुलिस तीनों मामलों में अभी तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है इससे शहरवासियों में असुरक्षा और नाराजगी दोनों बढ़ी है


