NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

काली गैंग ने Bikaner जिले में कई मंदिरों को बनाया निशाना, पुलिस ने शातिर काली गैंग के पति-पत्नी सहित 3 चोर पकड़ हवालात में किया बंद

शातिर चोर गैंग ने जिले में चार बड़े मंदिरों को निशाना बनाया और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने शातिर चोर गैंग के तीन चोरों को हवालात में पहुंचाया और पांच की गिरफ्तारी अभी शेष है।

कालू थाना पुलिस ने कालू के कालका माता मंदिर, पल्लू मंदिर, मेघसर मंदिर व सावा मंदिर में चोरी की वारदातें करने वाली गैंग के तीन चोरों को रविवार को हनुमानगढ़ जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भोलाराम ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित कोसली तहसील के गांव नेहरूगढ (गामड़ी) निवासी 28 वर्षीय जगतसिंह उर्फ दीपक पुत्र धर्मसिंह बावरिया, उसकी पत्नी 25 वर्षीय सविता व 22 वर्षीय पूजा उर्फ पूजी पत्नी नवीन बावरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तीनों को कालू जेल में बंद किया और आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच स्वयं थानाधिकारी भोलाराम कर रहें है। इस प्रकरण में इसी गैंग के पांच अन्य आरोपी चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस द्वारा अन्य चोरियों के प्रकरण में भी इनसे पूछताछ की जा रही है।

चोरी के वाहनों से ही चोरी की वारदातें की

गैंग के चोर सदस्यों ने महेंद्रगढ़ से मोटरसाइकिल चोरी की और रामपुरा बैरी पहुंचे। यहां मोटरसाइकिल छोड़ दी और यहां से एक बोलेरो चोरी कर ली। बोलेरो में बीकानेर जिले में पहुंचे। यहां प्रसिद्ध कालू खेड़े की माता कालका मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों नगदी व लाखों की चांदी चुराई। इन्हीं चोरों ने पल्लू, मेघसर व सावा के मंदिरों में भी चोरी कर मंदिर की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।

बीमार युवक से दोस्तों की दगाबाजी: पत्नी का अश्लील Video बनाया, फिर रख दी 1 ऐसी शर्त की उड़ गए होश

काली चोर गैंग के सदस्य चोरों ने कई वारदातों को दिया अंजाम

काली गैंग ने Bikaner जिले में कई मंदिरों को बनाया निशाना, पुलिस ने शातिर काली गैंग के पति-पत्नी सहित 3 चोर पकड़ हवालात में किया बंद

कालू थाने के थानाधिकारी भोलाराम के निर्देशन में टीम ने इन चोरों को पल्लू थाने के दर्ज मामले में गिरफ्तारी के बाद रविवार को हनुमानगढ़ जेल से प्रोटेक्शन पर अरेस्ट किया है। ये तीनों चोर काली चोर गैंग के सदस्य है। इस गैंग की लीडर हरियाणा निवासी काली है और उसका पति अजीत, पुत्र विजय सहित बहू बेटियां व अन्य कई चोर शामिल है। काली व उसके पति के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 से 50 के बीच चोरी के मामले दर्ज है।

काली गैंग ने Bikaner जिले में कई मंदिरों को बनाया निशाना, पुलिस ने शातिर काली गैंग के पति-पत्नी सहित 3 चोर पकड़ हवालात में किया बंद

Table of Contents

WhatsApp