थानमल प्रेमा देवी गोठडिया चैरिटी बल ट्रस्ट सुजानगढ़ के आर्थिक सौजन्य से 31वां नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ
सुजानगढ़ चुरू (तोलाराम मारू):लायंस क्लब सुजानगढ़ व शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति द्वारा नेतृत्व चिकित्सा शिविर माहेश्वरी सेवा सदन में लगाया गया।
भामाशाह विनोद कुमार गोठड़िया जॉन चेयर पर्सन कमल तापड़िया अध्यक्ष लायन प्रशांत पारीक सचिव अशोक जाजू उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टर नील ने दीप प्रज्वलित कर किया।


भामाशाह विनोद गोठडिया ने लायंस क्लब के सेवक प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा शिविर लगाना व नेत्र ज्योति लाने में सहायक बनना बड़ा ही पुण्य का काम है।
सामाजिक कार्यकर्ता सदा सेवा कार्यो में आगे रहने वाले भामाशाह विनोद गोठडिया ने कहा कि लायंस क्लब सुजानगढ़ के साथ मिलकर सेवा कार्य करने के लिए हम लोग सदेव तत्पर हैं शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम ने 155 रोगियों का प्रशिक्षण किया जिसमें से ऑपरेशन के लिए 55 रोगियों का चयन किया गया।
पात्र अच्छा हो तो पदार्थ भी अच्छा ही रहेगा:- वसन्त विजयानन्द गिरी महाराज
सभी रोगियों को जयपुर पहुंचाया गया शिविर मे आने वाले सभी के लिए चाय नाश्ता भोजन की निशुल्क व्यवस्था को गोठडिया परिवार द्वारा की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता जीवण जी मोयल ने कहा कि विनोद जी गोठडिया चिकित्सा सेवा के अलावा हर समय अन्य कार्यों में भी आर्थिक सहायता देते हैं।उपस्थित सभी जनों ने भामाशाह गोठडिया परिवार का आभार व्यक्त किया।
थानमल प्रेमा देवी गोठडिया चैरिटी बल ट्रस्ट सुजानगढ़ के आर्थिक सौजन्य से 31वां नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न हुआ




