NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया प्रतिभा का परचम

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया प्रतिभा का परचम

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया प्रतिभा का परचम

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, (तोलाराम मारू): तेरापंथ किशोर मंडल का अभियान किशोर कनेक्ट नॉर्थ जोन श्रीडूंगरगढ़ , राजसमन्द, बोरावड़, कांकरोली का कार्यक्रम Zoom E Meeting का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ, जिसके पश्चात सभी राष्ट्रीय संयोजक , सह संयोजक,जोनल संयोजक, सह संयोजक ने किशोर मंडल की विस्तृत रूप से एक एक गतिविधियों के बारे में बताया।

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ परिषद से अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू ने अपना प्रेरणादायक शानदार वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं राष्ट्रीय किशोर मंडल टीम का स्वागत किया।। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, किशोरों की सहभागिता एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा एक विस्तृत प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत की गई।किशोर मंडल द्वारा जो प्रस्तुति तैयार की गई थी, जिसे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विशेष रूप से सराहा।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की सुव्यवस्थित, तथ्यात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुति विरले ही देखने को मिलती है। उन्होंने सभी सेवा, संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की खुले मन से प्रशंसा की।

गौरतलब है कि हाल ही में मंथन एक ज्ञान प्रतियोगिता, आध्यात्मिक बिग बॉस, रास्ते ते की सेवा, अभिनव सामायिक,आदि सभी सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में किशोर मंडल की टीम पूरी समर्पित है।

मीटिंग के दौरान आगे की दिशा तय करते हुए 100 से अधिक किशोरों को जोड़ने का लक्ष्य प्रदान किया गया तथा किशोर मंडल से जुड़े आगामी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन को अभिभाषक संघ श्रीडूंगरगढ़ का समर्थन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

साथ ही, भजन संध्या के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि वर्तमान कार्यकाल में 70 से अधिक भजन संध्याएँ सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं, जिसे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सभी परिषदों में शीर्ष स्तर का कार्य बताया।

इसके अतिरिक्त, आगामी अधिवेशन के लिए 20 से अधिक किशोरों की सहभागिता का संकल्प भी श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल की ओर से दिया गया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

राष्ट्रीय टीम से बजरंग जी कुंडलिया, श्रेणिक जी कुचेरिया,कार्तिक जी जैन, सौरभ जी सिंघी,अक्षत जी पोरवाल ,आदि ने श्रीडूंगरगढ़ किशोर मंडल की ओर विशेष ध्यान आकर्षित कर देव धर्म गुरुदेव के प्रति सदैव समर्पित भावना रखने वाली टीम बताया

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया प्रतिभा का परचम

श्रीडूंगरगढ़ से संयोजक मुदित जी पुगलिया, सह संजोयक विशाल जी बोथरा व तनिश जी छाजेड़, प्रभारी मोहित जी बोर्ड,यश जी चोपड़ा,ऋषभ जी झाबक,शुभम जी सिंघी, आदि किशोर साथीगण अध्यक्ष विक्रम जी मालू, मंत्री पीयूष जी बोथरा उपस्थित रहे

तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के किशोरों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया प्रतिभा का परचम

Table of Contents

WhatsApp