नोखा में मंदिर चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
नोखा कस्बे की सुजानगढ़ रोड स्थित श्यामजी हनुमानजी मंदिर में हुई लाखों रुपये के जेवरात व छत्र चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कवेद्र सिंह के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार करीब चार माह पूर्व मंदिर से जेवरात व छत्र चोरी कर लिए गए थे। मामले की जांच के दौरान थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर निवासी मांगीलाल सोनी (बनाड़ थाना क्षेत्र) और लोकेंद्र उर्फ लोकेश सोनी (19) को गिरफ्तार किया है।

खाटूश्यामजी सहित सीकर जिले में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्रवाई में एएसआई राजूराम, कांस्टेबल पवन सिंह, सीताराम और संजय कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही।
नोखा में मंदिर चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार



