NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

विकसित राजस्थान के समग्र सशक्तिकरण का बजट: विधायक ताराचंद सारस्वत

विकसित राजस्थान के समग्र सशक्तिकरण का बजट: विधायक ताराचंद सारस्वत

विकसित राजस्थान के समग्र सशक्तिकरण का बजट: विधायक ताराचंद सारस्वत

श्रीडूंगरगढ़, (तोलाराम- मारू) :श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी जी ने विकसित राजस्थान और प्रत्येक वर्ग के समग्र सशक्तिकरण की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट पेश किया है

वित्त मंत्री दिया कुमारी जी ने मख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल जी के विजन को मूर्तरूप देते हुवे इस बजट में युवा , महिलाओं , किसानों , मजदूरों , पिछड़ो , दलितों प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुवे यह निश्चित किया है कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिले। इस बार किसानों का भी विशेष ध्यान रखा है।

अगले साल 50 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे जिसके लिए 1500 करोड़ खर्च होंगे किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 160 करोड़ का अनुदान मिलेगा। 8000 डिग्गियो का निर्माण होगा 36 हजार नए फार्म पॉन्ड बनाने के लिए अनुदान मिलेगा 80 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा होगा।

बिना दहेज की सादगीपूर्ण शादी बनी समाज के लिए प्रेरणा

50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए 288 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालयो मे खाली पदों को भरा जाएगा। अगले साल 400 से ज्यादा खाली पद भरेंगे। ये सराहनीय कदम है. 35 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त फसली कर्ज दिए जाएंगे।

इसके लिए 800 करोड़ ब्याज अनुदान पर खर्च किए जाएंगे। सहकारी बैंकों से किसानों को दीर्घकालीन कृषि कर्ज पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। कृषि बजट से प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे |

युवाओं के लिए 10 लाख रूपये तक के स्वरोजगार ऋण,30 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ सहित जलजीवन विस्तार, महिला bpo की स्थापना सहित यह बजट किसान, मजदूर , , युवा, महिला, मध्यम वर्ग एवं वंचित वर्ग के समग्र सशक्तिकरण का ठोस दस्तावेज है |

बिजली , पानी , सड़क , सामाजिक अधिकारिता , चिकित्सा , शिक्षा , पर्यटन , कला , संस्कृति , उद्योग आदि प्रत्येक क्षेत्र में विकास के लिए बजट में प्रावधान किये गए है

 

विकसित राजस्थान के समग्र सशक्तिकरण का बजट: विधायक ताराचंद सारस्वत

श्रीडूंगरगढ़ में आडसर में नवीन पुलिस चौकी, श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में नवीन सहायक अभियंता कार्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकासोन्मुखी बजट दिया है |

विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाले बजट के लिए राजस्थान सरकार का हार्दिक आभार |

विकसित राजस्थान के समग्र सशक्तिकरण का बजट: विधायक ताराचंद सारस्वत

Table of Contents

WhatsApp