25 जनवरी को धर्मास में पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं जयंती, Shridungargarh क्षेत्र में संपर्क यात्रा संपन्न
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंह जी की 102वीं जयंती समारोह धर्मास में आयोजित होगी इसके निमित्त संदेश देने हेतु आज दिनांक 22 जनवरी को संपर्क यात्रा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बरजांगसर,केऊ,जाखासर पुराना, जाखासर नया,रानासर कुनपालसर,बाडेला,सोनियासर ऊंचाइडा़, सोनियासर शिवदानसिंह,


आदि गांवों में जनसंपर्क किया।श्री क्षत्रिय युवक संघ संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं जयंती के तहसील स्तरीय कार्यक्रम धर्मास के बारे में जानकारी देते हूए कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाने के लिए सभी को सपरिवार अधिकाधिक संख्या में धर्मास पधारने का निमंत्रण दिया।

गरीब व असहाय बंदियों के लिए वरदान बना लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम – चीफ लीगल एड काउंसिल मनोज सुरोलिया
आज की जनसंपर्क टोली में रणजीत सिंह ईंदपालसर,भंवर सिंह मिंगसरिया,भागीरथ सिंह धर्मास,हरि सिंह गुसांईसर,अजित सिंह हिरावतान सहित अनेक युवा साथ रहे

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण व व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी सौंपी
पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं जयंती के तहसील स्तरीय समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने हेतु पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मांगूसिंह जोधासर,संघ के प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर सहयोगी टीम के साथ धर्मास पहुंचे,उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सहयोगियों को प्रचार-प्रसार व अन्य व्यवस्थाओंं की जिम्मेदारी सौंपी

25 जनवरी को धर्मास में पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं जयंती, Shridungargarh क्षेत्र में संपर्क यात्रा संपन्न


