NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल, जाने किसने जीता टॉस और कौन करेगा पहले बल्लेबाजी

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैकॉन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया है। वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एनएच-11 पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, कार से टकराया — चालक घायल

फाइनल से पहले पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा- ‘चैंपियंस की तरह खेलना है।’ वहीं, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि टीम इंडिया में फायर पावर कम है।

फिलहाल, दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं। यह मैच देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इधर, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। क्लोजिंग सेरेमनी इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक परफॉर्म कर रहे हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए।

Table of Contents

WhatsApp