सूरतगढ़ से शुरू दंडवत यात्रा 2 मार्च को कालूगढ़ मां कालका दरबार पहुंचेगी
सूरतगढ़(श्रेयांस बैद):मां कालका के भक्त भगत धीरज बोरड अपने दो साथियों के कालू गढ़ की कालका माताजी के दर्शनार्थ दंडवत यात्रा आज लुनकरनसर पहुंची ।
यात्रियों के अनुसार आगामी 2 मार्च 2026 को कालू गढ़ मे माताजी के पहुंचने की संभावना है जहां उनका ओसवाल भवन में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मां भगवती की कृपा से भगत धीरज,उपेंद्र सिंह, हरीश शर्मा अपनी दंडवत परिक्रमा सूरतगढ़ से कालूगढ़ धाम 1 मार्च तक करने का अनुमान है|
इस पावन मौके पर मां भगवती के 121 मीटर की चुनरी ,तथा 151 किलो के एक लड्डू का भोग, 251दीपक ज्योत तथा माता रानी के पुष्प की होली चंग नगाड़ा के साथ खिलाई जाएगी।
इस पावन पर्व पर उन्होंने सभी भक्तों से इस मौके पर माता के दरबार में हजारी लगाने का आग्रह किया है इस दौरान कन्याओं को भोजन एवं प्रसाद का कार्यक्रम भी रखा गया है यात्रा 41 दिनों में पूर्ण होगी ।

सूरतगढ़ से शुरू दंडवत यात्रा 2 मार्च को कालूगढ़ मां कालका दरबार पहुंचेगी


