बरजागंसर के सुनील गोदारा ने UPSC में पाई 533वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव बरजागंसर निवासी सुनील गोदारा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 533वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनील गोदारा, श्री बहादुर नाथ गोदारा के पुत्र हैं।
सुनील की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सुनील को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन
ग्रामीणों का कहना है कि सुनील की यह सफलता गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की गई इस उपलब्धि पर बरजगासर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हर्ष का वातावरण है।
सुनील गोदारा को इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बरजागंसर के सुनील गोदारा ने UPSC में पाई 533वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर



