NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

सीकर – डांस के 10 मिनट बाद छात्रा की मौत, अचानक हुई बेहोश अस्पताल में मृत घोषित

सीकर जिले में डांस करने के 10 मिनट बाद एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह डांस के बाद चलते-चलते अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। डॉक्टर्स का मानना है कि कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत हुई है। घटना मंगलवार को पलसाना कस्बे के गोविंदपुरा गांव की है।

दरअसल, 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खाटूश्याम जी में आयोजित स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोविंदपुरा की सरकारी स्कूल की टीम शामिल हुई थी। जब मंगलवार को टीम गोविंदपुरा गांव लौटी तो डीजे के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में छात्रा मोनिका मीणा (16) भी शामिल हुई थी। उसने रैली में डांस किया था।

रैली पूरी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स स्कूल की तरफ आ गए। मोनिका भी स्कूल आकर अपने क्लासरूम की तरफ जा रही थी। इस दौरान चलते-चलते अचानक वह बेहोश हो गई। साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी स्टाफ को दी।

स्कूल स्टाफ छात्रा को पलसाना हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. प्रभुदयाल बराला का कहना है कि मौत का कारण कार्डियक से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं परिजनों का कहना है कि सुबह स्कूल गई थी तब एकदम स्वस्थ थी। पता नहीं कैसे बेटी की मौत हुई। मोनिका आर्ट्स की स्टूडेंट थी

मृतक छात्रा मोनिका के पिता बंशीधर की 13 साल पहले ही मौत हो गई थी। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। मोनिका पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। अब परिवार की सबसे छोटी बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।

 

Table of Contents

WhatsApp