विधानसभा में गरजे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली और किसानों के मुद्दों पर उठाई आवाज
जयपुर:श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज विधानसभा में ऊर्जा , खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की माँग संख्या 54 व 55 पर बोलते हुए क्षेत्र की बिजली व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और खाद्य और गरीब कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा बिगाड़ी गई व्यवस्थाओं को सुधारकर राजस्थान को फिर से विकास की पटरी पर लाने का काम किया है।

विधायक सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित ऊर्जा व खाद्य विभाग के मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के निर्णयों से आमजन, किसान और गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।
ओवरलोड और कम वोल्टेज से किसान को निजात दिलाने की रखी बात
विधायक ने सदन को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लंबी बिजली लाइनों और अत्यधिक ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे किसानों की मोटरें जल जाती हैं और फसल उत्पादन प्रभावित होता है।
उन्होंने गुसाईंसर बड़ा में स्वीकृत 132 केवी जीएसएस को 220 केवी में उन्नत करने तथा श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस की ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग रखी।
इसके साथ ही श्री डूंगरगढ़ सिटी ,रीडी द्वितीय, तोलियासर , समंदसर, देराजसर और शेरुणा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए 33 केवी व 220 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

उपखंड कार्यालय खोलने की मांग
सारस्वत ने गांव गुसाईंसर बड़ा में बिजली विभाग का नया उपखंड कार्यालय खोलने और तकनीकी व लेखा स्टाफ की नियुक्ति की आवश्यकता बताते हुए कहा कि करीब 25 गांव आउटसाइड क्षेत्र में होने से रखरखाव में भारी परेशानी आती है।
राशन और गरीब कल्याण पर कांग्रेस पर हमला
विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में राशन और बीपीएल योजनाओं का लाभ असली गरीबों तक नहीं पहुंच पाया। भाजपा सरकार बनने के बाद 75 लाख से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग चालीस हजार नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है।
राज्य सरकार ने जारी की IPS अधिकारियों की तबादला सूची, ओम प्रकाश द्वितीय बने बीकानेर आईजी
ऊर्जा क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास
सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा क्षमता में बड़ी वृद्धि हुई है और दो साल में जितने सब-स्टेशन बने हैं, उतने कांग्रेस के पांच साल में भी नहीं बने। सारस्वत ने भाजपा के दो साल बनाम कांग्रेस के पांच साल का आंकड़ों सहित तुलना कर कांग्रेस को आइना दिखाया |
राजस्थान ऊर्जा में आत्मनिर्भर
अपने संबोधन के अंत में विधायक ने कहा कि आज राजस्थान बिजली उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है और आने वाले समय में किसानों व आम जनता को और राहत मिलेगी।
विधानसभा में गरजे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली और किसानों के मुद्दों पर उठाई आवाज


