NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने क्रॉस कंट्री रेस में जीता स्वर्ण, अब नेशनल में करेंगे प्रतिनिधित्व

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, (तोलाराम मारू): शिक्षा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल कूद में सदा विशेष स्थान रखने वाली ​श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रमुख शिक्षण संस्थान श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र ओमप्रकाश पुत्र बक्शाराम ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय चुरू में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में विजेता बनकर कस्बे का मान बढ़ाया है।

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक मुकेश जांगिड़ ने बताया कि खिलाड़ी ओमप्रकाश का चयन इस प्रतियोगिता में विजेता रहने पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की टीम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री रनिंग के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधितत्व करे करेंगे।

जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ (BMS) बीकानेर की बैठक आयोजित, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती, सचिव श्याम महर्षि व उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि ने खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने बताया कि खिलाड़ी ओमप्रकाश राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याता पवन सिद्ध, रजत कुमार, निशा धामा, सुनील आचार्य, डॉ.राजेश सेवग, मुकेश सैनी सहित स्टॉफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने क्रॉस कंट्री रेस में जीता स्वर्ण, अब नेशनल में करेंगे प्रतिनिधित्व 

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने क्रॉस कंट्री रेस में जीता स्वर्ण, अब नेशनल में करेंगे प्रतिनिधित्व 

Table of Contents

WhatsApp