NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र: लंबित आवेदनों के निस्तारण का शिविर 27 तक बढ़ाया

विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र: लंबित आवेदनों के निस्तारण का शिविर 27 तक बढ़ाया

विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र: लंबित आवेदनों के निस्तारण का शिविर 27 तक बढ़ाया

बीकानेर (श्रेयांस बैद): विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए शास्त्री नगर रोड स्थित वीर सदन के पास पीएमआर में आयोजित शिविर 27 फरवरी तक बढ़ाया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 11 से 24 फरवरी तक यह शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के लंबित आवेदनों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। इसकी तिथि को 27 फरवरी तक बढ़ाया गया है।

बीकानेर के रणजीतपुरा में छात्रा हत्या प्रकरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता

उन्होंने बताया कि इस स्वावलंबन पोर्टल के अनुसार जिले में यूडीआईडी कार्ड से वंचित दिव्यांगों की संख्या 3 हजार 877 है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के लंबित प्रकरणों और वंचित सभी दिव्यांग जनों को शिविरों में पहुंचने के लिए सूचित किया जा रहा है।

भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिव्यांग जनकल्याणार्थ योजनाओं के लाभ के लिए विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र आवश्यक है। विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनाने के लिए दिव्यांग को ईमित्र केंद्र पर किए गए आवेदन और आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है।

विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र: लंबित आवेदनों के निस्तारण का शिविर 27 तक बढ़ाया

विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र: लंबित आवेदनों के निस्तारण का शिविर 27 तक बढ़ाया

Table of Contents

WhatsApp