मां की हत्या कर बेटे ने नहर में फेंका:लाठी-डंडों से पीटा; 20 किमी दूर नहर में मिला
मां की हत्या कर बेटे ने नहर में फेंका:लाठी-डंडों से पीटा; 20 किमी दूर नहर में मिला, हनुमानगढ़ जिले में नशे में धुत बेटे महेन्द्रपाल (35) ने अपनी ही मां द्रोपती देवी (55) को पहले लाठी-फट्टी से बेरहमी से मारकर मां की जान ले ली। उसके बाद रात में शव को एमएमके नहर में फेंक फरार हो गया।
महिला का शव करीब 20 किलोमीटर दूर नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया है और उसकी तलाश जारी है।
मां ने बहन को फोन कर बताया – महेंद्र मार रहा है

संगरिया थाना क्षेत्र के किकरवाली गांव में गुरुवार रात द्रोपती देवी ने अपनी छोटी बहन सरोज को फोन किया था। फोन पर महिला ने बताया कि महेन्द्रपाल उससे झगड़ा कर रहा है और मारपीट की है। सरोज के अनुसार, कॉल में लगातार उसकी चीखें भी सुनाई दे रही थीं।
Rajasthan में पंचायत-निकाय चुनाव 2025 को लेकर आया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब तक होंगे चुनाव
मामले की रिपोर्ट मामा ने लिखवाई
शुक्रवार सुबह महिला के भाई मदनलाल, निवासी वार्ड-33 (हनुमानगढ़ टाउन), को घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत संगरिया थाने में भानजे महेंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।परिवार के अनुसार, महेन्द्रपाल नशे का आदी और मजदूरी करता था। द्रोपती देवी का एक बेटा पहले ही गुजर चुका है, इसलिए वह अकेले इसी बेटे के साथ रहती थीं।
लाठी-फट्टी से पीटा, फिर नहर पर ले जाकर धक्का दिया
संगरिया थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि आरोपी ने गुरुवार रात मां पर लकड़ी फट्टे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।इसके बाद वह उन्हें पट्टी करवाने का बहाना बनाकर एमके नहर ले गया और धक्का देकर पानी में फेंक दिया। घायल महिला तैर नहीं सकी और उनकी मौत हो गई।वारदात के बाद महेन्द्रपाल फरार हो गया।
20 किमी दूर मिला शव, घर सील एफएसएल आज जुटाएगी साक्ष्य
महिला का शव सादुलशहर क्षेत्र के खाराचक गांव में में नहर से मिला। पुलिस ने शव को संगरिया सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।आरोपी के घर को सील कर दिया गया है। शनिवार सुबह एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। महिला के शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं।
डीएसपी माचरा बोले – नशे में आरोपी था
संगरिया पुलिस उप अधीक्षक रमेश माचरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा- आरोपी फरार है, टीमें तलाश में लगी हैं। पूछताछ के बाद हत्या का असली कारण स्पष्ट होगा।
मां की हत्या कर बेटे ने नहर में फेंका:लाठी-डंडों से पीटा; 20 किमी दूर नहर में मिला


