एसएमएस अस्पताल में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान तैयार
जयपुर: राजस्थान के लोगों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्म रोग (स्किन) उपचार सुविधाएं मिलने वाली हैं। सवाई मानसिंह (एसएमएस) चिकित्सालय, जयपुर के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द ही शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इस संस्थान के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को त्वचा संबंधी बीमारियों के लिए अत्याधुनिक जांच और उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

भगवान अपने भक्त की रक्षा स्वयं करते हैं: दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शनिवार को एसएमएस अस्पताल स्थित इस नए इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी कर संस्थान को शुरू करने के निर्देश भी दिए।
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान के शुरू होने से राजस्थान ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के मरीजों को भी बेहतर चर्म रोग उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

एसएमएस अस्पताल में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान तैयार




