NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित

श्रीडूंगरगढ़,बीकानेर (तोलाराम मारू) :श्रीडूंगरगढ़ के सेवा केंद्र मालू भवन में रविवार को संथारा साधिका, श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा आयोजित की गई। सभा सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में व्याख्यान के दौरान संपन्न हुई।

स्मृति सभा में परिवार की ओर से सुपुत्र भीखमचंद पुगलिया, पुत्रवधु सुशीला पुगलिया, कुसुम बोरड़, संजय बरडिया एवं भीकमचंद पुगलिया (जयपुर) ने अपने भाव व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित

संस्थाओं की ओर से सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल प्रतिनिधि मंजू झाबक, युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा एवं अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Shridungargarh में तेरापंथ युवक परिषद ने 3 नेत्रदानी परिवारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पारिवारिक जन उपस्थित रहे।साध्वी वृंद में साध्वी कमलविभा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी संपतप्रभा, साध्वी सुलेखाश्री सहित सेवा केंद्र व्यवस्थापिका डॉ. परम प्रभा एवं साध्वी संगीतश्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त कीं।

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित

कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

इस दौरान भीखमचंद पुगलिया ने जानकारी दी कि सोमवार, 19 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता का आह्वान किया गया।

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित

Table of Contents

WhatsApp