विराट व्यक्तित्व के धनी शुभम बाहेती ने खेल महाकुंभ 2026 में जिम्नास्टिक में राज्य स्तरीय द्वितीय स्थान हासिल किया
गुजरात सरकार द्वारा हर वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है । इसी आयोजन में सूरत के केंद्रीय विद्यालय का छात्र शुभम् बाहेती हर वर्ष जिम्नास्टिक में मेडल हाशिल करता रहा है।
इस वर्ष 12वीं का बोर्ड होने के कारण शुभम् बाहेती अपने खेल पर विशेष ध्यान नहीं दे पा रहा था और ओपन एज ग्रुप में होने के कारण प्रतिस्पर्धा भी कठिन लग रही थी मगर 12 वर्ष की कठोर मेहनत का नतीजा विपरीत परिस्थिति में भी उत्साहवर्धक रहा।

श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी व रवि राजपुरोहित को राष्ट्रीय साहित्य सम्मान
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के पोमेल हॉर्स अपेटस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शुभम् ने अपने विद्यालय शहर और परिवार और समाज का नाम रौशन किया है । मूल श्री डूंगरगढ़, बीकानेर जिले का शुभम् बाहेती मात्र 5 वर्ष की उम्र से ही गुजरात के गुगल बॉय के रूप में पहचान रखता है और सूरत के उधना में रहता है ।

विराट व्यक्तित्व के धनी शुभम बाहेती ने खेल महाकुंभ 2026 में जिम्नास्टिक में राज्य स्तरीय द्वितीय स्थान हासिल किया


