शुभम बाहेती ने गुजरात खेल महाकुंभ 2026 में जीता रजत पदक, श्रीडूंगरगढ़ का नाम किया रोशन
सूरत (तोलाराम मारू):गुजरात सरकार द्वारा हर वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है । इसी आयोजन में सूरत के केंद्रीय विद्यालय नं १ का छात्र शुभम् बाहेती हर वर्ष जिम्नास्टिक में मेडल हाशिल करता रहा है । इस वर्ष 12वीं का बोर्ड होने के कारण शुभम् बाहेती अपने खेल पर विशेष ध्यान नहीं दे पा रहा था
और ओपन एज ग्रुप में होने के कारण प्रतिस्पर्धा भी कठिन लग रही थी मगर 12 वर्ष की कठोर मेहनत का नतीजा विपरीत परिस्थिति में भी उत्साहवर्धक रहा । आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के पोमेल हॉर्स अपेटस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर शुभम् ने अपने विद्यालय शहर परिवार और समाज का नाम रौशन किया है ।

राज्य बजट 2026 निराशाजनक, श्रीडूंगरगढ़ की अनदेखी हुई – विमल भाटी
शुभम् को गुजरात सरकार द्वारा मेडल, सर्टिफ़िकेट और ₹ 7000/ नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है । मूल श्री डूंगरगढ़, बीकानेर जिले का शुभम् बाहेती मात्र 5 वर्ष की उम्र से ही अपनी असाधारण यादशक्ति के कारण गुजरात के गुगल बॉय के रूप में पहचान रखता है और सूरत के उधना क्षेत्र में रहता है ।
बहुआयामी प्रतिभा का बालक शुभम् इसी वर्ष अगस्त 2025 में कला उत्सव में विद्यालय तथा जोन लेवल में भी चयनित होते हुए राज्य स्तरीय लोक नृत्य की प्रस्तुति दे चुका है ।
क्रिकेट में भी शुभम् केंद्रीय विद्यालय क्लस्टर्स में सूरत फिर जोन लेवल बड़ौदा से चयनित होते हुए राज्य स्तरीय खेल चुका है ।

शुभम् की इन विलक्षण प्रतिभा पर पिता ओमप्रकाश बाहेती एवं माता संगीता बाहेती को गर्व है ।
शुभम बाहेती ने गुजरात खेल महाकुंभ 2026 में जीता रजत पदक, श्रीडूंगरगढ़ का नाम किया रोशन


