श्रीडूंगरगढ़: उपखंड अधिकारी सुभाष शर्मा ने किया ग्राम पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश
श्रीडूंगरगढ़:सुशासन के आदर्शों को प्राथमिकता देते हुए जवाबदेही, पारदर्शिता एवं दक्षता के लक्ष्य के साथ उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ श्री सुभाष शर्मा ने बुधवार को उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का गहन निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय एवं पटवार मंडल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने ग्राम मास्टर, बीनेसर व नापासर क्षेत्र का भ्रमण कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत क्षेत्र में आबादी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की संभावनाओं की जांच की गई। उपखंड अधिकारी ने अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई प्रस्तावित करने हेतु ग्राम विकास अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही सरकारी भूमि के दुरुपयोग से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Churu : नए साल पर सालासर बालाजी में आस्था का महाकुंभ, दो लाख भक्त करेंगे दर्शन, रात्रि 1 बजे खुलेंगे पट
निरीक्षण के दौरान जोड़ा पक्कान, जोधासर एवं अन्य क्षेत्रों में सड़क किनारे स्थित होटल, दुकानों एवं अन्य गतिविधियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपखंड अधिकारी श्री सुभाष शर्मा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में धारणा (सीमा निर्धारण) प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन को समयबद्ध व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
श्रीडूंगरगढ़: उपखंड अधिकारी सुभाष शर्मा ने किया ग्राम पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश


