NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, ट्रॉमा सेंटर व अस्पताल निर्माण की स्वीकृति पर जताया आभार

जयपुर: श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार मुलाक़ात करके क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विधायक सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से क्षेत्र की जनता में हर्ष का वातावरण है और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

जयपुर में 25वां कला मेला 17 मार्च से, शिल्पग्राम में 110 स्टॉल लगेंगी

मुलाक़ात के दौरान विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाईपास निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, सीवरेज सिस्टम , एथलेटिक्स स्टेडियम एवं खेल मैदान, हाईवे फोरलेन निर्माण तथा नए ट्यूबवेलों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री से विशेष निवेदन किया।

मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मकता दिखाते हुए जल्दी ही अन्य कार्यों के लिए उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। विधायक सारस्वत ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, ट्रॉमा सेंटर व अस्पताल निर्माण की स्वीकृति पर जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, ट्रॉमा सेंटर व अस्पताल निर्माण की स्वीकृति पर जताया आभार

Table of Contents

WhatsApp