श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की पहल, स्मार्ट स्टडी की ओर मजबूत कदम
प्रिय क्षेत्रवासियों एवं भामाशाहों,
हमारी लाइब्रेरी वर्तमान में बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक बेहतरीन, सुरक्षित और वातानुकूलित वातावरण प्रदान कर रही है। यहाँ 50 से अधिक छात्राएं UPSC, NEET, REET और अन्य राजकीय सेवाओं के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं।


परंतु, आज के डिजिटल युग में केवल किताबों से आगे बढ़कर ‘स्मार्ट स्टडी’ की आवश्यकता है। हमारी लाइब्रेरी को पूर्णतः ‘डिजिटल लाइब्रेरी’ में बदलने हेतु हमें निम्नलिखित संसाधनों की सख्त आवश्यकता है:

💻 10 कंप्यूटर (PC Sets): ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और ई-कंटेंट के लिए।
🖥️ 1 बड़ा इंटरेक्टिव स्मार्ट बोर्ड: विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास और डिजिटल शिक्षण के लिए।
श्री करणी कथा का भव्य आयोजन 27 से 31 December तक, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
आपका एक छोटा सहयोग, बेटियों के बड़े सपनों को सच करेगा!

यदि आप इस नेक कार्य में कंप्यूटर या स्मार्ट बोर्ड भेंट करना चाहते हैं, या इसके लिए आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

वर्तमान व्यवस्थाएं:
शांत और वातानुकूलित हॉल
पूर्णतः निःशुल्क अध्ययन व्यवस्था
CCTV निगरानी और सुरक्षित मैनेजमेंट
डिजिटल कनेक्टिविटी और ई-लर्निंग का विजन
📞 संपर्क सूत्र:
योगाचार्य ओमप्रकाश कालवा (निदेशक): 9799436775
श्री हरीश कुमार शर्मा (व्यवस्थापक): 9694294916
श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की पहल, स्मार्ट स्टडी की ओर मजबूत कदम


