NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अमरावती के लिए रवाना

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अमरावती के लिए रवाना

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अमरावती के लिए रवाना

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर(तोलाराम मारू):  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। महाविद्यालय के होनहार छात्र लक्ष्मण सारण पुत्र महेंद्र सारण का चयन ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल’ प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

लक्ष्मण की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रशासन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि और डॉ. विनोद सुथार ने खिलाड़ी लक्ष्मण सारण का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया।

शुद्ध आहार अभियान के तहत बीकानेर में 1,525 किलोग्राम घी सीज

महाविद्यालय परिवार ने उन्हें आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अमरावती यूनिवर्सिटी (महाराष्ट्र) के लिए रवाना किया। महा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि खिलाड़ी की इस सफलता में खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा।

प्रशिक्षक जांगिड़ ने बताया कि लक्ष्मण ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं यदि सही मार्गदर्शन में अभ्यास करें, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अमरावती के लिए रवाना

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मण सारण का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, अमरावती के लिए रवाना

Table of Contents

WhatsApp