NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

20 जनवरी(मंगलवार) शाम को श्रीडूंगरगढ़ में एकलव्य पब्लिक स्कूल परिसर में श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत क्षत्रिय अधिकारियों और कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व व्यापारियों की विचार गोष्ठी व स्नेहभोज आयोजित हुआ,

सर्वप्रथम पूज्य तनसिंहजी के तस्वीर समक्ष वरिष्ठजन भरतसिंह, नवलसिंह,सवाईसिंह द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया,

संघ स्वयंसेवक संदीपसिंह पुंदलसर ने प्रार्थना करवाई।

इसी दौरान सभी का परिचय करके कार्यक्रम शुभारंभ हुआ ।

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

विचार गोष्ठी में समाज के स्थानीय अधिकारी,कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यापारीयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया सभी ने परस्पर सहयोग व सामंजस्य बनाते हुए सभी समाजों के लिए उपयोगी बनने को लेकर चर्चा की,

बीकानेर प्रांत प्रमूख जुगल सिंह बेलासर ने फाउंडेशन की कार्य-योजना बताते हुए कहा कि सर्व समाज में सतोगुणीय जातीय भाव को बढ़ाने का काम हमें करना है, जातियां सदैव रही है पर जातिवाद बुरा है, संघ के कई आनुषंगिक संगठन समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगो के साथ परस्पर संवाद के लिए निरन्तर प्रयासरत है जिससे समाज के लोगो में आपसी परिचय और समन्वय हो। ताकि समाज के लोग अपने क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक भूमिका निभा सके, विचार क्रांति के दौर में हमारे विचार व्यावहारिक बनें

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

जगदीश सिंह सुरजनवासी ने कहा कि समाज में एक-दूसरे के काम आ सकें, हमारे घर-परिवार में सकारात्मकता का वातावरण बनें इसके लिए हमें प्रयासरत रहना है, युवा पीढ़ी शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ें,

एडवोकेट रणवीर सिंह ने कहा कि व्यापारिक वर्ग,अधिकारी वर्ग व अधिवक्ता वर्ग के ऐसे स्नेहमिलन होते रहने चाहिए समाज जनों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह शेरूणा ने श्री क्षत्रिय युवक संघ की सामुहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुआ कहा कि आनुषंगिक संगठन SKPF समाज में अच्छा कार्य कर रहा है,संवैधानिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए हम उपयोगी साबित हों,हमें व्यवहार कुशल बनकर सभी से आपस में समन्वय स्थापित करने के लिए चर्चा करते रहनी चाहिए ।

प्रांत प्रमूख जेठूसिंह पुंदलसर ने कार्यक्रम का संचालन किया , स्थानीय समाज के व्यापारीगण द्वारा रात्रि स्नेहभोज रखा गया,अन्य वक्ताओं,अधिकारिगणों, अधिवक्ताओं ने समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

सभी अतिथियों को स्वामी अड़गड़ानंद जी रचित ‘यथार्थ गीता’ व पूज्य तनसिंहजी लिखित ‘समाज चरित्र’ पुस्तक का वितरण किया गया ,

कार्यक्रम में व्यवसायी वर्ग में रिछपालसिंह राठौड़ केकेसी, कल्याणसिंह, जितेन्द्रसिंह, रविन्द्रसिंह, अमरसिंह, राजेन्द्र सिंह,ओमपाल सिंह,मदन सिंह,ओंकार सिंह,दशरथ सिंह,विक्रम सिंह,नरपत सिंह, करणी सिंह,गजु सिंह,पूनम सिंह, बहादुर सिंह,महेंद्र सिंह, छोटू सिंह, हनुमान सिंह,पप्पू सिंह,भरत सिंह, निरंजन सिंह,देवरूपसिंह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे

Bikaner:संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में ओरण व चारागाह संरक्षण को लेकर बैठक 21 जनवरी को

स्थानीय उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस थाना के अन्तर्गत आने वाले अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के स्थानीय सहयोगियों में एडवोकेट रणवीर सिंह सेरूणा,मांगू सिंह जोधासर, पुरूषोत्तम सिंह सहित अनेक युवा उपस्थित रहे

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

पोस्टर विमोचन 

कार्यक्रम के पश्चात आगामी 25 जनवरी को संघ संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी की 102वीं प्रांत स्तरीय जयंती कार्यक्रम का सामुहिक रूप से पोस्टर विमोचन किया गया,जिसके बारे में जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने बताया कि आगामी रविवार को दोपहर 12:15 बजे धर्मास में मनाई जा रही जयंती कार्यक्रम में हम सबको अपने परिवारजनों, मित्रों सहित भागीदारी निभानी है

श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में क्षत्रिय अधिकारी-कर्मचारी व व्यापारियों की विचार गोष्ठी आयोजित

Table of Contents

WhatsApp