NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

पुजारी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल: अमरचंद बोथरा के निधन के बाद हुआ नेत्रदान

पुजारी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल: अमरचंद बोथरा के निधन के बाद हुआ नेत्रदान

पुजारी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल: अमरचंद बोथरा के निधन के बाद हुआ नेत्रदान

श्रीडूंगरगढ़,बीकानेर (तोलाराम मारू): श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी अमरचन्द बोथरा का 80वर्ष की आयु में शनिवार को निधन होने पर उनके भाई धर्मचन्द बोथरा उनकी धर्मपत्नी अमरावदेवी बोथरा व उनकी बहिन सम्पत देवी संचेती की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के टेकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने कड़ाके की ठण्ड एवं घने कोहरे में श्रीडूंगरगढ़ जाकर अमरचन्द बोथरा के नेत्र संग्रह किया।

नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुःख की घड़ी में भी बोथरा परिवार ने परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया।इनकी आंखों से दो नेत्रहीन लोग इस दुनिया को देख सकेंगे।प्रेरक के रूप में अशोक झाबक तथा अध्यक्ष विक्रम मालू तेरापंथ युवक परिषद टीम श्रीडूंगरगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुजारी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल: अमरचंद बोथरा के निधन के बाद हुआ नेत्रदान

टेंट व्यवसायियों के चुनाव सम्पन्न: रामूनाथ जाखड़ बने निर्विरोध अध्यक्ष

अमरचन्द बोथरा के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गां वि मं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली संभाग नेत्रदान प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।

पुजारी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल: अमरचंद बोथरा के निधन के बाद हुआ नेत्रदान

Table of Contents

WhatsApp