श्रीअन्न प्रहरि मेला संपन्न, किसानों को मोटे अनाज व मूल्य संवर्धन की दी जानकारी
बीकानेर (श्रेयांस बैद): मोटे अनाज के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से बज्जू स्थित उरमूल सीमांत समिति में आयोजित श्री अन्न मेला बुधवार को सम्पन्न हुआ। मेले में किसानों, महिला समूहों को बाजरा एवं अन्य मोटे अनाज के उत्पादन, उपयोग एवं मूल्य संवर्धन की विस्तार से जानकारी चर्चा दी गई।
एसकेआरएयू की सहायक प्रोफेसर डॉ ममता सिंह ने मेले के दूसरे दिन प्रतिभागियों को बाजरा एवं अन्य श्रीअन्न से तैयार किए जा सकने वाले मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि श्रीअन्न आधारित उत्पाद महिलाओं के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

बज्जू सरपंच मोहनलाल गोदारा ने कहा कि श्रीअन्न न केवल हमारी परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह वर्तमान में टिकाऊ कृषि का आधार भी बन सकता है।
पशु चिकित्सालय बज्जू प्रभारी डॉ. सुमन नागपाल कृषि और पशुपालन के परस्पर संबंधों पर प्रकाश डाला तथा किसानों को पशु बीमा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(भामसं) का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री व विद्युत प्रशासन से मिला
भारतीय स्टेट बैंक बज्जू के उप प्रबंधक गिरधारीलाल हटीला ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं मिलेट्स आधारित कृषि से जुड़े वित्तीय सहयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों—दुर्गाराम मेघवाल (गांव केलावा), रामकुमार देलू (गांव रावला), हुकमाराम मेघवाल (गांव कोलू) एवं पीराराम मेघवाल (गांव भेलू)—ने अपने अनुभव साझा किए ।
कार्यक्रम में गावणियार टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत श्रीअन्न के महत्व पर आधारित लोकगीत एवं कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया गया। अशोक भाटी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी के योगदान की सराहना की

श्रीअन्न प्रहरि मेला संपन्न, किसानों को मोटे अनाज व मूल्य संवर्धन की दी जानकारी



